आरटीओ और पुलिस ने मिलकर चलाई 30 बसों की फिटनेस जांच अभियान,लगाया गया जुर्माना,कुछ बसों की गई जप्ती।

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा आरटीओ और पुलिस ने शनिवार को जिले के विभिन्न चौक-चौराहे पर बसों की जांच की। इस दौरान 30 बसों की फिटनेस जांची गई। इसमें सभी बसों के फिटनेस परमिट और डॉक्यूमेंट्स खंगाले गए।

जांच में कई बस ड्राइवर पूरे दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद प्रति बस 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। बसों से कुल 15 हजार जुर्माना वसूल किया गया है। 3 बसों को जप्त भी किया गया है। इनमें से 2 बसों को दीपका और एक बस को RTO परिसर में खड़ा किया गया है।

कोरबा आरटीओ और पुलिस ने चलाया संयुक्त जांच अभियान।

इसके अलावा शहर के नगर निगम बालको और दर्री मुख्य मार्ग के अलावा अन्य जगहों पर निजी कंपनी में चलने वाली बसों की जांच की गई। वहां मेडिकल किट, फायर किट के अलावा इमरजेंसी गेट है या नहीं, इसकी जांच की गई। आरटीओ की टीम ने बस ड्राइवरों को गाड़ी की फिटनेस के बारे में भी जानकारी दी।

ड्राइवरों को नियमों की दी गई जानकारी।

कोरबा डीटीओ विवेक सिन्हा ने कहा कि ये जांच अभियान आगे भी जारी रहेगी। अगर दस्तावेजी या फिटनेस में कमी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा है कि सभी वाहन मालिकों को गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स हर हाल में अपडेट रखने होंगे।

Latest News

तड़पता रहा घायल,108पहुंची न समय पर 112, हुई दर्दनाक मौत

3 घण्टे लग गए आने में,ग्रामीण बोले-इतने समय में तो दशगात्र हो जाता है…! ग्रामीण अंचलों में जान पर भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -