आधार स्तम्भ के प्रधान संपादक ने व्हील चेयर में जाकर किया मतदान, मतदाताओं के बने प्रेरणा स्रोत

Must Read

बरपाली(आधार स्तम्भ) : कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और आधार स्तम्भ अखबार के प्रधान संपादक प्रदीप महतो ने व्हील चेयर से मतदान केंद्र पहुंच कर अपना मत डाला।

ब्लड कैंसर के मरीज प्रदीप महतो जी कुछ माह पहले सर्वाइकल के सर्जरी के बाद से चल फिर नहीं पा रहे हैं किंतु आज उनके द्वारा विधानसभा चुनाव में बरपाली के बूथ क्रमांक 190 में व्हीलचेयर पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि प्रत्येक भारतीय को अपने मत का सदुपयोग करना चाहिए। बिना भय, लोभ के निस्वार्थ भाव से अपने क्षेत्र के हित को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधि का चयन करें। जिससे अपने क्षेत्र का विकास हो। उनके द्वारा व्हीलचेयर में जाकर मतदान कर क्षेत्र के मतदाताओं को प्रेरणा दी गई।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -