आदिवासियों की भूमि में यादव ने किया बल पूर्वक कब्जा शिकायत करने पर किए प्राण घातक हमला

Must Read

*ग्राम पंचायत रतखंडी (काचारमार) का मामला शिकायतकर्ता के सिर में डंडे से किया प्रहार सिर फट गया, आई गंभीर चोंटें*

रिपोर्ट : मदन दास

कोरबा/पाली (आधार स्तंभ) : विकासखंड पाली के अंतिम छोर बीहड़ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतखंडी (काचरमार) में आदिवासियों की जमीन में यादवों का बाल पूर्वक कब्जा के संबंध में विवाद मामले में शिकायत अजाक थाना कोरबा में हुई। शिकायत की जांच करने पहुंचे पुलिस ने अनावेदक को नोटिस देकर वापस आते समय अनावेद लखन यादव, रघुनाथ यादव और इनके साथियों के द्वारा आवेदक प्रताप सिंह के सिर में प्राण घातक हमला लाठी डंडा से किया गया। उसके साथी बीरबल के साथ भी मारपीट किया गया, जिसमे आवेदक प्रताप सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

कुछ दिन पूर्व बिरबल सिंह, उम्र-45 वर्ष, पिता- बिदुर सिंह, जाति- धनुहार एवं प्रताप सिंह, उम्र 55 वर्ष, पिता- रामनाथ, जाति- गोंड़ निवासी ग्राम- रतखंडी (काचरमार) थाना व तहसील – पाली, जिला-कोरबा (छ.ग.) के द्वारा शिकायत किया गया था , कि ग्राम रतखंडी में दिनांक 30- 07- 2023 को समय लगभग सुबह 9.00 बजे हम प्रार्थीगण द्वारा कृषि कार्य किये गये भूमि पर मवेशी की सुरक्षा हेतु ग्राम के व्यक्तियों को मजदूरी पर रख कर खम्भा एवं फेंसिंग तार से चारो तरफ से घेराव किया जा रहा था, तभी ग्राम के व्यक्ति लखन यादव, रघुनाथ, सीताराम, मण्डल सिंह यादव सभी जाति यादव और उसके परिवार के सदस्य महिला पुरुष 8-10 व्यक्यित एवं उनके द्वारा ग्राम से बाहर के व्यक्तियों को बुलाकर साथ में टांगी हसिया, फरसी, राड एवं डंडा रखकर हम प्रार्थीगण को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच किया तथा फेंसिंग करने पर जान से मारने की धमकी दिये। लखन यादव, रघुनाथ, सीताराम, मण्डल सिंह सभी जाति यादव द्वारा हम प्रार्थीगण को यह कहते हुये कि तुम धनुहार एवं गोंड़ नीच जाति के हो तुम आदिवासियों को हमारे घर में नौकर भी नहीं रखते हैं और मजदुरी कार्य भी नहीं कराते हैं फिर भी तुम आदिवासी लोग हमारे घर के बगल में कृषि कार्य करते हो, भविष्य में इस भूमि के आस-पास नहीं आना और इसमें फेंसिंग तार से घेराव नहीं करना है नहीं तो तुम्हारी खैर नही, तुम आदिवासियों को बाहर से गुण्डा बुलवाकर जान से मरवा दूंगा कहकर धमकी दिये हैं। उक्त घटना के समय आस पास के कृषक ईश्वर सिंह, फूल सिंह, मोहन सिंह, जान सिंह, पूरन सिंह, चैन सिंह, उत्तम सिंह एवं अन्य व्यक्ति देखे एवं सुने हैं। इस प्रकार लखन यादव, रघुनाथ, सीताराम, मण्डल सिंह के द्वारा हम प्रार्थीगणों को जातिगत गाली गलौच देकर हमारे जाति का अपमान किया है तथा जान से मरवाने की धमकी दिया है। जिसे हम प्रार्थीगण भयभीत हो गये हैं, हमारी जान को खतरा है की शिकायत कोरबा अजाक थाना में किया गया था, जिसकी जांच कार्यवाही नोटिस तामील करने आए पुलिस के द्वारा अनावेक को नोटिस देकर जाते समय लखन यादव, रघुनाथ यादव ने लाठी डंडे से ग्रामीणों को एकत्र करके आवेदक प्रताप सिंह पर प्राण घातक हमला करवा दिया गया जिसमे आवेदक के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। हमला इतना तेज था कि प्रताप सिंह के सर फट गया खून से लतफत हो गया शर्ट भी फाड़ दिए। मामले में तत्काल उपस्थित पत्रकार गणेश महंत,किरण तिवारी, सुनील महंत के द्वारा पुलिस गाड़ी में बैठाया गया, शिकायतकर्ता को इलाज के लिए पाली स्वस्थ केंद्र पुलिस द्वारा पहुंचाया गया है सिर में चोट आने के कारण अभी उनकी हालत गंभीर है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -