अपनी थार जीप से उत्पात मचाने वाले शराबी चालक को काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने किया गिरफ़्तार, कार्यवाही जारी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  रविवार रात टीपी नगर इलाके में हाई स्पीड थार जीप का खौफनाक तांडव देखने को मिला। नशे में धुत्त कोयला सप्लायर राकेश सिंह ने अपनी थार जीप (CG12 BJ 5038) से कई वाहनों को टक्कर मारते हुए इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना में पान ठेले, दुकान और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जीप के एलॉय व्हील पर भागा आरोपी!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राकेश सिंह (निवासी गेवरा) शराब के नशे में था और गाड़ी बेकाबू होने के बाद उसने ठेले और खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। जीप का टायर पंचर होने के बावजूद वह एलॉय व्हील पर ही गाड़ी दौड़ाते हुए कुसमुंडा स्थित अपने दफ्तर पहुंचा, लेकिन वहां से फिर फरार हो गया।

अपनी थार जीप से उत्पात मचाने वाले शराबी चालक को काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से ही पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला और आम जनता को बताया,कि नियम और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -