अधजली शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Must Read

शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया

बिलासपुर(आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है।रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश मिली है।शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 धनुहार पारा में पहाड़ के पीछे अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ है। उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है।

 

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -