अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम,24 मार्च को सभी सफल अभ्यर्थियों को सेना भर्ती कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती का परिणाम 22 मार्च 2025 को घोषित होगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी के वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in  पर अवलोकन कर सकते है। साथ ही सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी अवलोकन किया जा सकेगा।

सभी अभ्यर्थियां को 24 मार्च 2025 को सुबह 6ः30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना जरूरी है। सभी सफल अभ्यर्थियां की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी। भारतीय सेना द्वारा  सभी सफल उम्मीदवारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।  इस हेतु अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की समझाइश दी गई है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -