अंबिकापुर मैं मासूम को सांप के काटने से मौत

Must Read

 

अंबिकापुर(आधार स्तंभ) :  बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 वर्षीय और 9 वर्षीय बालिका की मौत  हो गई। पहली घटना में बलरामपुर जिले के तातापानी में 2 वर्षीय मासूम को घर के बाहर खेलते समय जहरीले सांप ने डस लिया था। घरवालों को इसका अंदाजा नहीं था। शाम को पिता घर लौटा तो वह हाथ को बार-बार झटका दे रही थी, पंजा काला पड़ा था। पिता जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि उसे करैत सांप ने डस लिया है। रेफर किए जाने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में अंबिकापुर से सटे ग्राम डिगमा में 9 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस चौकी तातापानी अंतर्गत ग्राम सारंगपुर निवासी जाहुद अंसारी की 2 वर्षीय पुत्री जैनब खातून 5 जुलाई को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे परिवार के सदस्य अनभिज्ञ थे।

शाम करीब 6 बजे जाहुद अंसारी ग्राम जामवंतपुर से काम कर घर लौटा तो देखा कि मासूम बेटी रोते-रोते दाहिने हाथ को बार-बार झटक रही थी। उसका पंजा काला पड़ गया था, हाथ में सूजन था और मुंह से झाग निकल रहा था। बच्ची को उल्टी करते देखकर वह तत्काल उसे लेकर बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचा।

यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्ची को करैत सांप ने डस लिया है। फिर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। यहां से परिजन द्वारा संजीवनी 108 एक्सप्रेस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 9 वर्षीय बालिका को सांप ने डसा

इधर अंबिकापुर के गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम डिगमा, सरगवां निवासी निवारण हाजरा की 9 वर्षीय पुत्री नियति हाजरा को जहरीले सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोरिया जिला के बैकुंठपुर, चरचा माइंस में काम करने वाले मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि करीब 4 माह पूर्व उसकी पत्नी और बच्चे गृहग्राम सरगवां आए थे।

4 जुलाई को वह अपने एसईसीएल से छुट्टी लेकर घर आया तो उसके परिवार के सदस्य नहीं थे। फोन करने पर घरवालों ने उसे बताया कि बेटी को सांपने डस लिया है, उसे होलीक्रॉस अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसके बाद वह तत्काल अस्पताल पहुंचा तो देखा कि बेटी बेहोशी की हालत में थी और उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 5 जुलाई शाम को उसकी मौत हो गई।

Latest News

कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 चालकों पर कार्रवाई

कोरबा (आधार स्तंभ) :  सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -