अंतरिम बजट भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं – किशन साव

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में अंतरिम बजट 2024 प्रस्तुत किया।

भाजयुमो उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव का मानना है कि यह बजट विकास को गति देने और रोजगार बढ़ाने वाला है। ये गांव के गरीब- मजदूर किसान के कल्याण की सोच रखने वाला बजट है। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में हर चीज पर चर्चा की गई है।

महिलाओं के स्वास्थ्य, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ युवा लड़कियों के लिए टीकाकरण पर जोर दिया गया है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयुष्मान कवरेज की पेशकश बड़ा कदम है। किशन साव ने आगे कहा कि टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन लोगों को लाभ तो मिल ही रहा है। यानी कल्याण और विकास के साथ यह वित्तीय संयम बनाये रखने वाला बजट है।

Latest News

तड़पता रहा घायल,108पहुंची न समय पर 112, हुई दर्दनाक मौत

3 घण्टे लग गए आने में,ग्रामीण बोले-इतने समय में तो दशगात्र हो जाता है…! ग्रामीण अंचलों में जान पर भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -