हैवानियत की सारी हदें की पार : कोरबा में 11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा में 11 साल की बच्चे से रेप किया गया है। पड़ोसी ने बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया। वहीं उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची चीखती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी बच्ची को लकड़ी बीनने के बहाने ले गया था और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया गया है कि आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था और उनके बीच अच्छे संबंध थे।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -