हेडमास्टर के चड्डा-कुर्ता पहनकर कक्षा में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने किया निलंबित

Must Read

बलरामपुर(आधार स्तंभ) :  बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के रूपपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर मनमोहन सिंह को शराब के नशे में स्कूल आने पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबित कर दिया। हेडमास्टर के चड्डा-कुर्ता पहनकर कक्षा में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डॉक्टर ने बोला रोज 100-200 ग्राम लेने…

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मनमोहन सिंह नशे में धुत हालत में स्कूल पहुंचे और टेबल पर पैर रखकर बैठ गए। पूछने पर उन्होंने सफाई दी कि उन्हें फ्रैक्चर है और डॉक्टर ने “दवा के रूप में रोज 100-200 ग्राम लेने” की सलाह दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर का यह कोई पहला मामला नहीं है — वह अक्सर शराब पीकर स्कूल आता था। पहले भी दो बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अंततः शिकायतों और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई।

 

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -