हरदी गांव के तालाब में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू…

Must Read

बलौदाबाजार (आधार स्तम्भ)  : जिले के वनांचल क्षेत्र बार नवापारा अंतर्गत ग्राम हरदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछली पकड़ने गए ग्रामीणों के जाल में अचानक एक मगरमच्छ फंस गया। आबादी क्षेत्र के निस्तार तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके बाद मगरमच्छ की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई।

विशेषज्ञों की सलाह पर मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जंगल सफारी नवा रायपुर में छोड़ दिया गया, जहां उसे अनुकूल आवास मिल सके। वन विभाग ने इस दौरान ग्रामीणों की सतर्कता और सहयोग की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

डीएफओ ने दी जानकारी

डीएफओ गणवीर धम्मशील ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बार नवापारा क्षेत्र में प्रस्तावित क्रोकोडाइल पार्क के लिए मगरमच्छ लाए गए थे। संभावना है कि उनमें से कुछ अंडों से निकले छोटे मगरमच्छ आसपास के जल स्रोतों तक पहुंच गए हों और अब बड़े होने के बाद तालाब में दिखाई दे रहे हों।

गांव के तालाब में पहली बार मगरमच्छ मिलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -