स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा में बैठाने वाले चालकों पर हुई कार्रवाई…

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ)  :  डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पुनः शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर विशेष अभियान चलाकर क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 17 और 18 जुलाई को की गई संयुक्त कार्रवाई में अब तक 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा चुकी है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता का पालन करने एवं बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी गई।समय और कैलेंडर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -