सेन्द्रीपाली प्राथमिक शाला भवन का निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, अधिकारियों की निष्क्रियता उजागर

Must Read

राशि आहरण हुए एक वर्ष से अधिक का समय बिता, कार्य आज तक अधूरा

करतला (आधार स्तंभ) : करतला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली में प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में है। दरअसल इस कार्य के लिए जिला खनिज न्यास मद से सत्र 2024 – 25 में 15 लाख 65 हजार रूपये स्वीकृति हुई जिसमें से कुल 80 प्रतिशत राशि 12 लाख 52 हजार रुपये का आहरण हो चुका है, लेकिन आज तक प्राथमिक शाला का भवन निर्माण कार्य अपूर्ण है।

इस कार्य के लिए सरपंच सचिव द्वारा अक्टूबर 2024 में प्रथम क़िस्त निकालकर भवन निर्माण प्रारंभ किया गया और उसके बाद दूसरी क़िस्त को भी जनवरी 2025 में निकाल लिया गया लेकिन आज तक प्राथमिक शाला भवन का लेन्टर ढलाई तक का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है जबकि दूसरे क़िस्त निकले हुए आज एक वर्ष से अधिक हो गए। सेन्द्रिपाली सरपंच व सचिव के द्वारा मनमाने ढंग से किये गए कार्य की जिला व जनपद में बैठे अधिकारियो के द्वारा सतत निरीक्षण व समीक्षा नहीं किया गया वरना आज तक कार्य पूर्ण हो चुका होता या फिर निर्माण एजेंसी पर अनियमितता बरतने पर कार्यवाही किया जाता लेकिन अधिकारियों की इस निष्क्रियता के कारण प्राथमिक शाला भवन निर्माण आज तक लटका हुआ है। किसी भी अधूरे कार्य पर 80 प्रतिशत राशि आहरण करना बिना जनपद अधिकारियों के मिलीभगत के संभव नहीं लगता।

एक तरफ तो जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में स्वीकृत कार्यों को समय मे पूरा करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं उसके बावजूद सरपंच व सचिव साल भर प्राथमिक शाला भवन निर्माण का पैसा निकालकर रखे हुए हैं और निर्माण अधर में लटका हुआ है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -