सड़क हादसे में AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष घायल, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा…

Must Read

जांजगीर-चांपा,(आधार स्तंभ) :  जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आए एक बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक मिश्रा को चोटें आई हैं।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया।फिलहाल अभिषेक मिश्रा की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -