शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला, शराब के नशे में धुत प्रधानपाठक स्कूल में गिरा, मासूम बच्चे उठाने की करते रहे कोशिश

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  जिले के मस्तूरी ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्राम पंचायत नेवारी के शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे और जमीन पर गिर पड़े।

घटना का वीडियो एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रधानपाठक नशे में इतने बेहाल थे कि खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे अपने शिक्षक को उठाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन वे बार-बार गिरते रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है। प्रधानपाठक के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन न तो संकुल समन्वयक ने ध्यान दिया, न ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की। इस बार वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने तत्काल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन से मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -