शा. पू. मा. शाला उरांवपारा(पोलमी )में हुई परिचर्चा

Must Read

 

पोलमी (आधार स्तंभ)  :  शा.पू.मा.शाला उरांवपारा( पोलमी )में NEP 2020 राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका के विषय पर परिचर्चा की गई। सर्वप्रथम माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस विषय पर सभी शिक्षकों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. सुशील तिवारी, प्रधान पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के. एल. मरावी, प्राचार्य, सेजेस पोड़ी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को श्रीमती रोशनी अग्रवाल, राखी जायसवाल, एस.प्रसाद, प्रकाश खुंटे, पार्थ कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आशा मिंज ने किया।

इस अवसर पर मोहन कश्यप सी एस.सी. पोलेमी, दामोदर सिंह मरकाम, ताम्रध्वज साहू, तिलसाय साहू, सुनील केरकेट्टा का सहयोग सराहनीय रहा। श्री एल. एन. कौशिक, प्रधान पाठक ने आभार व्यक्त किया।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -