रायपुर के सेंट्रल जेल से भागा कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जेल से एक कैदी फरा हो गया। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गंज थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां करीब 12 बजे जेल के महिला बैरक के पास 5 कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान एक कैदी मौका पाकर वहां से भाग निकला।

फरार हुए कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू बताया जा रहा है। वह गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और गंभीर अपराधों में जेल में बंद था। इस घटना के बाद अब जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और लगातार पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।

Latest News

ASI के वाहन से SECL का JT इंस्पेक्टर घायल,चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

कोरबा(आधार स्तंभ) :  दीपका थाना अंतर्गत गेवरा क्षेत्र में चार पहिया वाहन की टक्कर से एसईसीएल में कार्यरत जूनियर...

More Articles Like This

- Advertisement -