मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरी,9 मजदूर घायल ढलाई के दौरान हुआ हादसा, दो मजदूरों की हालत गंभीर

Must Read

भिलाई (आधार स्तंभ) : भिलाई के जुनवानी में अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामने बन रही बिल्डिंग की ढलाई के दौरान पूरा सेंटरिंग अचानक गिर गया। हादसे के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें 9 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज इसी अस्पताल में किया जा रहा है।

यह हादसा बिल्डिंग के दूसरी मंजिल की ढलाई के समय हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर दूसरे राज्यों से आए थे। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन या ठेकेदार पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल जवाब देने से इनकार कर दिया है।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -