मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से किया गया हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

Must Read

डोंगरगढ़ (आधार स्तंभ) :  डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (लगभग 33 वर्ष) मंगलवार रात अपने इलाके में मौजूद था। 

इसी दौरान करीब 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

समाचार
Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -