भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के स्वप्न ग्राम रंजना में भी यह हाल, ग्द्योगिक पार्क (रीपा) में मनी लॉन्ड्रिंग की तरह कार्य होने और व्यापक गड़बड़ियों की शिकायत

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  जिले के ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में मनी लॉन्ड्रिंग की तरह कार्य होने और व्यापक गड़बड़ियों की शिकायत के बाद जांच की स्थिति अधिकारियों के कमरे से निकलकर बाहर नहीं आ पा रही है।

शिकायतकर्ता को भी इससे अनजान रखा जा रहा है तो दूसरी तरफ ग्राम रंजना में रीपा पर ताला लटका है। बताया जा रहा है कि निर्माण करने/कराने वाले ने मानक अनुरूप कार्य नहीं किया,जिसके कारण यहां रीपा की गतिविधियों को आज तक प्रारम्भ नहीं किया जा सका है।

ग्राम रंजना भारत के नक्शे पर चर्चा में तब आया जब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी इस गांव में पहुँचे थे। कटघोरा विकासखण्ड का यह गांव आज भी स्व. राजीव गाँधी के सपनों का गांव के रूप में जाना जाता है।

इस क्षेत्र के विधायक रहे पुरुषोत्तम कंवर से लेकर अभी भाजपा के विधायक भी रीपा की गतिविधियों को यहां प्रारम्भ करा पाने में सफल होते नहीं दिख रहें, या इन्हें सरकारी धन के सदुपयोग से मतलब नहीं है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -