बुधवारी मार्ग में विषण सड़क हादसा ….. हादसे में निगम कर्मी की मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा शहर में सड़क हादसे में निगम कर्मी की मौत। कोरबा जिले के बीच शहर से गुजरी बुधवारी मार्ग में बीते शुक्रवार की रात हुए हादसे में कोरबा नगर निगम की एक कर्मचारी की दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बालको निवासी सुनील गुप्ता नगर निगम में सहायक प्रोग्रामिंग प्रोग्रामर के रूप में कार्यरत था।बीतीं शुक्रवार की रात मानिकपुर चौकी इलाके की बुधवारी बायपास मार्ग में वह अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक ठेला वाला टीवी नगर से ठेला लेकर बुधवार की ओर आ रहा था।

निगम कर्मी ठेले को देख नहीं पाया और अचानक से सीधे जा कर टकरा गया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक स्पीड होने की वजह से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची है मानिकपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

नर्सिंग-कॉलेजों में 100% महिला-आरक्षण, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस फैसले के तीन साल बाद भी अमल नहीं…

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 100% महिला आरक्षण को असंवैधानिक करार देकर निरस्त कर दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -