प्रेम प्रसंग में हत्या के मामले का पर्दाफाश, एक नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा जिले क्षेत्रान्तर्गत मुड़ापार निवासी मनीष सारथी की हत्या का मामला पुलिस ले सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का नाम दानेंद्र कंवर है।

प्रेम प्रसंग को लेकर दानेंद्र ने महावीर नगर स्थित उद्यान के पास चाकू से मनीष की हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया था, जिसकी लाश ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर में मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राम साजापानी का निवासी है जो मृतक से रंजिश रखता था क्योंकि उसकी प्रेमिका मनीष से बातचीत किया करती थी।

बहरहाल, पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -