पार्क के पास मिली लाश, हत्या की आशंका

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तम्भ)  :  जिले के कोटमी सोनार में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव के पास में ही महुआ शराब भी मिला है। युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण ओग्रे के रूप में हुई है, जो कि ठडगाबहरा गांव का रहने वाला था। शनिवार सुबह उसकी लाश कोटमी सोनार में क्रोकोडायल पार्क के पीछे नहर के पास पड़ी मिली, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना अकलतरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की तो पास में ही महुआ शराब पड़ा मिला। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा भेज दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -