पत्थलगांव में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों को गाड़ी ने रौंदा, मौके पर हुई तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Must Read

पत्थलगांव (आधार स्तंभ) :  जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मौके पर हुई 3 की मौत

यह पूरा मामला जशपुर जिले के बगीचा थाने के जुरूडांड़ का है। यहां गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

लोगों को रौंदने के बाद बोलेरो चालक भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान भीड़ ने वाहन चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, पुलिस की टीम ने वाहन चाल को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -