बाल संप्रेक्षण गृह से 04 अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना के संबंध में कलेक्टर ने दिये दण्डाधिकारी जांच के आदेश

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा में संस्थागत हुए चार अपचारी बालकों के 31 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 08.10 बजे बाथरूम के वेंटिलेशन खिड़की को तोड़कर संस्था परिसर से फरार हो जाने की घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं।

कोरबा व्यापार निर्देशिका

जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु संयुक्त कलेक्टर कोरबा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को आदेशित किया है कि उक्त दण्डाधिकारी जांच की कार्यवाही 30 दिवस के भीतर किया जाकर प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जांच हेतु जो बिंदु निर्धारित किये गये हैं ।

वे इस प्रकार हैं- घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के क्या कारण थे? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार अपचारी किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल होने के पूर्व अथवा पश्चात किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? घटना की सूचना कब और किसके द्वारा पुलिस को दी गई? अन्य कोई बिन्दु जो जांच के दौरान आवश्यक हो?

 

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -