पति-पत्नी ने सड़क किनारे पेड़ पर लगाई फांसी एक ही फंदे से लटकती मिली लाश…

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर में देर रात पति-पत्नी का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। दोनों ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते दंपती के बीच विवाद हुआ था।

विवाद के बाद पति-पत्नी सामान समेट कर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, साल भर पहले ही गतौरी की रहने वाली पूर्णिमा से प्रकाश यादव की शादी हुई थी। वे चिंगराजपारा स्थित कदमपारा में किराए के मकान में रहते थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी करता था। पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। रविवार रात भी दंपती का इसी बात पर विवाद हो गया दोनों अलग रहने के लिए राजी भी हो गए, जिसके बाद सामान भी पैक कर लिया। इसके बाद दंपती बाहर निकले। फिर सड़क किनारे नीम पेड़ पर फांसी लगा ली। फंदे पर शव लटकता देख लोगों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास को लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलते ही प्रकाश के पिता दिलहरण भी मौके पर पहुंचे।

पीएम के लिए भिजवाया शव

फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के गले में एक ही कपड़े का फंदा लगा था। मामले में दिलहरण यादव का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस बोली- घर से घूमने निकले थे पति-पत्नी

सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे। जबकि पिता घर में सो रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी ने पेड़ पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -