निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा फोरलेन पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित

Must Read

कोरबा,(आधार स्तंभ) : भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर (एनएच-130ए) के निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि यह मार्ग अभी निर्माणाधीन है और तकनीकी रूप से सामान्य यातायात के लिए शुरू नहीं किया गया है।

एनएचएआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई, कोरबा के परियोजना निदेशक अंकित आनंद ने बताया कि इस मार्ग का उपयोग केवल परियोजना निर्माण में लगे अधिकृत वाहनों, मशीनरी और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। अनधिकृत आवागमन रोकने के लिए निर्माणाधीन मार्ग के सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट बंद कर दिए गए हैं। साथ ही पूरे कॉरिडोर पर सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई व्यक्ति या वाहन निर्माणाधीन मार्ग में प्रवेश करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एनएचएआई ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माणाधीन सड़क पर प्रवेश न करें तथा आवागमन के लिए केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। प्राधिकरण का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर अनधिकृत प्रवेश न केवल दुर्घटना की आशंका बढ़ाता है, बल्कि निर्माण कार्य की गति भी प्रभावित करता है।

एनएचएआई ने कहा है कि सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के निर्माण के लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है और सभी नागरिक सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 

Latest News

शराब पीने की झूठी FIR दर्ज की थाना में,दुकानदार को ही शराबी बना दिया…

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  प्राय: कई थानों में थानेदार की नाक के नीचे उनके सीधेपन और भरोसे का फायदा उठाकर,...

More Articles Like This

- Advertisement -