नगर निगम के उपयंत्री ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तबादला या कुछ और…! सुसाइड नोट में क्या है कारण..?

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ)  :  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के उपयंत्री अमर सिंह चौहान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले अमर सिंह चौहान ने अपनी कलाई काटने का भी प्रयास किया था। घटनास्थल से मिले साक्ष्य इसकी पुष्टि करते हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव और परेशानी का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों का बारीकी से परीक्षण कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अमर सिंह चौहान का हाल ही में बिलासपुर से जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था। बताया जा रहा है कि तबादले के बाद से वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -