दो वाहनों में जोरदार भिड़ंत एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर जांच में जुटी पुलिस…

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा- चांपा मुख्य मार्ग पर पताढ़ी के पास आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से एक ट्रेलर वाहन रॉन्ग साइड से जा रहा था, जिसकी चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे वाहन से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में प्याज से लदे वाहन का चालक कैबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना मिलते ही टोल नाका से राहत दल मौके पर पहुंचा और गैस कटर की मदद से कैबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरा ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और आवागमन शुरू कराया गया। राहगीरों के अनुसार दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी। वहीं, एक वाहन गलत दिशा में चल रहा था।

जिसके चलते आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक चालक की मौत हुई है, वाहन मालिक को सूचना दी गई, उसके आने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। आगे की कार्यवाही कि जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -