दूसरी बच्ची के साथ खेल रही 7 साल की मासूम बच्ची को जबरन डाला नीले ड्रम में, नशे मैं धुत दो युवक में से एक आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : शुक्रवार को सीतामणी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां रहने वाले 21 वर्षीय युवक सूरज मांझी ने नशे की हालत में 7 साल की मासूम बच्ची को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि समय रहते परिजन मौके पर पहुँच गए और पानी भरे ड्रम से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वरना अनहोनी हो सकती थी।
घटना की जानकारी के बाद बस्तीवासियों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोपी युवक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर 112 की टीम वहां पहुँची और आरोपी सूरज मांझी को हिरासत में ले लिया।

मासूम बच्ची की माँ ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी। उसकी बेटी घर के पास ही दूसरी बच्ची के साथ खेल रही थी। अचानक एक बच्ची दौड़ते हुए आई और बताया कि उसकी बेटी को एक युवक ने नीले ड्रम में डाल दिया है। जब तक माँ मौके पर पहुँची, दो युवक भाग निकले, लेकिन स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर खबर ली।

– Advertisement –
Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -