दुर्ग में ट्रक ने युवक को कुचला गाय से टकराकर गिरे बाइक सवार, पहिए के नीचे आया सिर

Must Read

दुर्ग (आधार स्तम्भ) :  दुर्ग जिले में बाइक सवार युवक गाय से टकराकर अचानक सड़क पर गिर गया। बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे युवक की जान बाल-बाल बची। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उमदा रोड पर हुई है।

यह हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान सुरडुंग निवासी निलेश कुर्रे के रूप में हुई है। दूसरा युवक घायल है। जानकारी के मुताबिक नीलेश कुर्रे और उसका दोस्त भीमा उमदा शराब भट्टी से शराब पीकर घर लौट रहे थे। यह घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। बाइक सवार युवक गाय से टकरा गए और संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में पीछे बैठा युवक आ गया।

युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि, गाय से टकराने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरते हैं और ट्रक के नीचे आ जाते हैं। इस मामले में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -