तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित कार खेत में पलटी, उड़े परखच्चे…

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है। कार में कितने लोग सवार थे यह अभी पता नहीं चला है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले का पासिंग नंबर वाली कार घठोली चौक की ओर से चांपा की ओर जा रहा था।

तभी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा हुआ था। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और खेत में पलट गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है। कार में कितने सवार थे, यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -