तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, उरबा में 6 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कुलदीप चौहान रायगढ़

11 अगस्त 2025, रायगढ़ (आधार स्तंभ) :- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमनार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर 10 अगस्त को ग्राम उरबा में दबिश देकर अवैध महुआ शराब जप्त की। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को सूचना मिली थी कि ग्राम उरबा निवासी सुखलाल राठिया अपने घर के बाड़ी में बिक्री के लिए महुआ शराब रखे हुए है। निर्देशानुसार प्रधान आरक्षक हेमप्रकाश सोन के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सुखलाल राठिया पिता सोभीत राठिया (28 वर्ष) निवासी उरबा के कब्जे से 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर तथा 1 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में 1 लीटर, इस प्रकार कुल 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये है, जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

Latest News

नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से मचा ,आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा...

More Articles Like This

- Advertisement -