जिले में लगातार हो रही बारिश का असर, कोयला खदानों में उत्पादन प्रभावित

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :   कोरबा जिले में पिछले कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से एसईसीएल की खदानों में असर दिखने लगा है। बारिश की वजह से जिले के कोल माइंस में उत्पादन प्रभावित हो रही है। मेगा परियोजनाओं में ही रोज होने वाले कोयला उत्पादन में कई टन तक घटा है। कुसमुंडा खदान के कई जगह पानी जमा होने के कारण उत्पादन में दिक्कत हो रही है बुधवार को उत्पादन लगभग पूरी तरह से बंद जैसे पड़ रहा। लगातार बारिश की वजह से मिट्टी कटाई कार्य में परेशानी हो रही है। खदान में वर्षा के कारण मशीन से मिट्टी कटपना मुश्किल हो जाता है। लगातार तीन-तीन बारिश होती रही है इससे खदानों के फेस मैं पानी भर गया है इस संबंध में जानकारी लेने के लिए प्रबंधन के अधिकारी को मोबाइल फोन से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

बारिश होने से खदानों में भारी मशीनों, वाहनों का परिचालन मुश्किल हो रहा है। दुर्घटना का भय बना रहता है, सबसे ज्यादा असर रात के शिफ्ट पर ड्यूटी पड़ता है। बारिश होने पर ऑपरेटरों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है, ताकि दुर्घटना न हो, जिसका असर कोयला उत्पादन पर पड़ता है। पिछले 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से उत्पादन फिर से प्रभावित हुआ है।अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना है, जिससे उत्पादन पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है।

बारिश होने से खदानों में भारी मशीनों, वाहनों का परिचालन मुश्किल हो रहा है। दुर्घटना का भय बना रहता है, सबसे ज्यादा असर रात के शिफ्ट पर ड्यूटी पड़ता है। बारिश होने पर ऑपरेटरों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है, ताकि दुर्घटना न हो, जिसका असर कोयला उत्पादन पर पड़ता है।

 

Latest News

गेवरा खदान में भू-विस्थापित श्रमिकों का हल्ला बोल, छह घंटे कामकाज ठप

अजय जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे श्रमिक, 29 अक्टूबर को SECL प्रबंधन के...

More Articles Like This

- Advertisement -