जिले के महाराणा प्रताप नगर में सनसनीखेज चोरी…

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के निहारिका क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप नगर के एमआईजी में बीती रात अज्ञात चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। मकान मालिक बाहर गए हुए थे और पिछले एक सप्ताह से मकान बंद था। ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते थे, जिन्हें चोरों ने रात में बाहर से बंद कर दिया था।

चोरी की सूचना सुबह किराएदारों ने मकान मालिक और उनके परिजनों को दी। घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने में देने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड के माध्यम से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम दिया है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

महाराणा प्रताप नगर के निवासियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में आम हो रही हैं और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -