जांजगीर में क्रूरता की वारदात: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद ने भी की आत्महत्या का प्रयास

Must Read

जांजगीर चांपा (आधार स्तंभ) :  जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना जांजगीर क्षेत्र में आज दोपहर 1.30 बजे एक पति ने अपनी पत्नी को धारदार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने खुद के नस को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना जांजगीर थाना क्षेत्र के शारदा मंगलम के पीछे की है। जगदीश देवांगन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पति-पत्नी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पत्नी की मृत्यु हो गई, जबकि पति का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच-विवेचना कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान बच गई है।

घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक सबूत इकट्ठा किए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Latest News

नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से मचा ,आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा...

More Articles Like This

- Advertisement -