जांजगीर-चांपा में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त, संयुक्त टीम की छापेमार कार्रवाई

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तम्भ)  :  जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया, जिसमें अवैध रेत परिवहन करते हुए 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बम्हनीडीह क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 2 हाइवा को जब्त कर थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया। वहीं जांजगीर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा गया।

इसी अभियान के तहत देवरहा, पीथमपुर, हाथनेवरा, गढ़ापाली और केवा नवापारा क्षेत्रों सहित जांजगीर मुख्य मार्ग पर भी सघन जांच की गई। इस दौरान 4 हाइवा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -