छात्रावास के बाथरूम में स्टूडेंट की लाश मिली…

Must Read

सक्ती (आधार स्तंभ) : जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक छात्र का शव एकलव्य आदर्श छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास ग्राम पलाड़ी खुर्द का है। मृतक छात्र का नाम उमेश कंवर था, जो कक्षा 9वीं में पढ़ता था और ग्राम बासिन का रहने वाला था।

गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम गए, तो इस घटना का खुलासा हुआ। उमेश बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को सक्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पहले भी स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर छात्र कलेक्टर कार्यालय गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -