गंतव्य को पहुंचना है तो चलना ही होगा दलदल भरी राह में…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ)  : पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सरमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत सरमा से सुखरीताल को जोडऩे वाली पीडब्ल्यूडी सडक़ की स्थिति जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग करीब 15 पंचायतों को जोड़ता है। वर्तमान में बारिश के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विभाग को कई बार अवगत कराया गया कि सडक़ का सुधार कराया जाए, लेकिन न तो निर्माण हो रहा है।

और न ही मरम्मत की दिशा में कोई कदम उठाया गया। मामला कलेक्टर तक भी पहुंच चुका है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सडक़ की बदहाली को देखते हुए सरपंच ने पंचायत की मूलभूत राशि से डस्ट डलवाना शुरू किया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने वैसे भी पंचायतों की मूलभूत राशि कम कर दी है।

ऐसे में इस राशि का उपयोग पीडब्ल्यूडी मार्ग पर करना पंचायत के विकास कार्यों को प्रभावित कर सकता है। ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जल्द ही पीडब्ल्यूडी विभाग सडक़ सुधार की दिशा में कदम नहीं उठाता है, तो आने वाले दिनों में वे प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -