खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Must Read

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने की आशंका। आज सुबह ग्रामीणों ने देखा, उरगा पुलिस को दी सूचना।

मिली जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आज तड़के ग्रामीणों ने पचपेड़ी के सड़क से तीन चार खेत अंदर एक व्यक्ति की लाश देखी। लाश अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ी है, देखने से ऐसा लगता है कि व्यक्ति की गला काटकर या फिर सर कुचलकर हत्या की गई है। ग्राम कोटवार ने इसकी सूचना उरगा थाने में दे दी है। पुलिस जांच के बाद ही व्यक्ति की शिनाख्त और हत्या का कारण का पता चल सकता है। लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -