कोरबा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में दो ट्रैक्टर जब्त, बांधाखार में मिट्टी पटाई में लगे जेसीबी व टीपर भी पकड़े गए

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिला प्रशासन द्वारा रेत के अवैध खनन-परिवहन और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए कई वाहन जब्त किए।

रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और एसडीएम पाली रोहित सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार पाली सुजीत कुमार पाटले, राजस्व निरीक्षक पोड़ी व हल्का पटवारी की टीम ने ग्राम पोड़ी में दबिश दी। यहां अवैध रूप से रेत का खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त किया गया। दोनों वाहन को विधि अनुसार थाना पाली के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसी तरह अनुविभाग पाली के हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम बांधाखार में शासकीय भूमि पर बिना अनुमति मिट्टी पटाई का काम किया जा रहा था। मौके पर जेसीबी मशीन और एक टीपर वाहन कार्य में लगे हुए मिले। राजस्व टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर हरदीबाजार थाना को सौंप दिया है।

एसडीएम पाली रोहित सिंह ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जा सके।

 

Latest News

साय सरकार ने जमीन गाइडलाइन दरों पर जारी किया नया आदेश.. तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

रायपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर लगातार उठ रही आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -