किसान ने धान खरीदी केंद्र में सुसाइड की कोशिश की…

Must Read

महासमुंद(आधार स्तंभ) :  जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है। घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद का गला काट दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। फिर परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था।किसान के पास 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है। किसान की स्थिति नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -