करतला जनपद में सदस्यों ने किया सामान्य सभा का बहिष्कार, सदस्यों को नहीं मिल रहा पर्याप्त फण्ड

Must Read

करतला (आधार स्तंभ) : जनपद पंचायत करतला में आज सामान्य सभा का बैठक रखा गया था। उक्त बैठक में करतला जनपद के अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य शामिल हुए।

बैठक में शामिल सदस्यों द्वारा जनपद में फण्ड की मांग करते हुए सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया गया। उनकी मांग है कि अभी तक जनपद में सिर्फ दो लाख का फण्ड दिया गया है, जो कि पर्याप्त नहीं है। जनपद सदस्यों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने हेतु अधिक फंड की आवश्यकता है। जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि जिले में डी एम एफ में पर्याप्त फण्ड होने के बावजूद भी जनपद सदस्यों को विकास कार्य हेतु पर्याप्त राशि नहीं दिया जा रहा है। उनके द्वारा कोरबा कलेक्टर से फण्ड की मांग करते हुए क्षेत्र के जनपद सदस्यों सहित मिलकर आज के सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया गया।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -