ऐसी भी मुनाफाखोरी! 266 की जगह 950 रुपए में बेच रहा था खाद, एसडीएम ने की कड़ी कार्रवाई

Must Read
निर्धारित दाम से चार गुना अधिक दाम पर बेचा जा रहा था खाद, वाड्रफनगर क्षेत्र के बजरंग ट्रेडर्स में बिक रहा था खाद

बलरामपुर(आधार स्तंभ) :  प्रशासन द्वारा जिले भर में खाद के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत निर्धारित दर से 4 गुना अधिक मूल्य में यूरिया खाद की बिक्री करने वाले बजरंग ट्रेडर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एसडीएम को जब मामले की शिकायत मिली तो उन्होंने एक टीम बनाकर व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई करने कहा।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर खाद निरीक्षक, कृषि विभाग, नायब तहसीलदार व पटवारी की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बजरंग ट्रेडर्स दुकान की जांच की गई। जांच में पाया गया कि बजरंग ट्रेडर्स के संचालक द्वारा किसानों को यूरिया खाद शासकीय दर 266 रुपए प्रति बोरी के स्थान पर 950 रुपये में बेचा जा रहा था।

यह दर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से लगभग चार गुना अधिक है। इस पर संयुक्त टीम द्वारा दुकानदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी नन्देहा ने बताया कि शासन ने किसानों की सुविधा हेतु उर्वरकों की कीमत तय कर रखी है। ऐसे में अगर कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -