अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) : अभनपुर-राजिम मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक से गिरे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाईबांधा निवासी 20 वर्षीय जिनेंद्र साहू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी सड़क निर्माण के कारण बने जर्क में पीछे बैठा युवक अचानक गिर पड़ा और उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। गौरतलब है कि इस मार्ग पर पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।

घटना के बाद अभनपुर पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया है और आज पोस्टमार्टम किया जाएगा, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हादसे के बाद एक बार फिर अधूरे सड़क निर्माण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -