सस्पेंस से घिरी मौत: श्रमिक की लाश फैक्ट्री के पीछे मिलने से हड़कंप

Must Read

 रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित हीरा ग्रुप की एक फैक्ट्री की बाउंड्री के पीछे रविवार शाम एक श्रमिक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

गृह विभाग की सर्जरी: बलौदाबाजार, दुर्ग, धमतरी समेत कई जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमरूद निषाद पिता मोहन निषाद के रूप में हुई है, जो अछोली में शिशु मानस भवन के पास का रहने वाला था. अमरूद शनिवार सुबह रोज की तरह फैक्ट्री में ड्यूटी करने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा. परिजनों ने उसे खोजने की कोशिश की और उरला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

वहीं आज रविवार की शाम हीरा ग्रुप की फैक्ट्री के पीछे बाउंड्री वॉल के पास उसका शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

टीआई बीएल चंद्राकर ने बताया कि मृतक शनिवार सुबह ड्यूटी पर निकला था और लगभग 36 घंटे बाद उसका शव मिला है. उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -