बार-बार फेल क्यों हुए, पूछने पर माता-पिता को मार डाला ,जानें पूरा मामला

Must Read

नागपुर। बार-बार फेल होने को लेकर सवाल करने पर एक छात्र ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी उत्कर्ष डाखोले (25) इंजीनियरिंग के तीसरे साल में है।

वह पिछले दो साल से फेल हो रहा था। उत्कर्ष के माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियरिंग छोड़कर कुछ और करे। इससे नाराज आरोपी ने 26 दिसंबर को गला घोंटकर मां की हत्या कर दी।

पिता के शाम को घर लौटने पर चाकू घोंपकर मार दिया। बदबू आने पर पड़ोसियों ने 1 जनवरी को पुलिस को सूचना दी इसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -