बुजुर्ग की हत्या के बाद 5 को मारने की धमकी

Must Read

कोरबा।’ छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले में दीवार पर धमकी भरे संदेश से लोग दहशत में हैं। गुरुवार को एक गांव की दीवार में लिखा मिला कि, अगली वारदात पकरिया गांव (नवापारा गांव की बस्ती) में होगी और इस बार मोनू की बारी है। तीन दिन पहले बुजुर्ग की हत्या के बाद भी कुछ इसी तरह का संदेश लिखा मिला था।

मामला उरगा थाना इलाके नवापारा गांव का है। जहां 3 दिन पहले 60 साल के बुजुर्ग की हत्या की गई थी। उस दौरान एक दीवार पर लिखा था कि, झूठ बोलेगा जगदीश, तो महंगा पड़ेगा। अब 3 दिन बाद जितेंद्र कंवर के घर की दीवार पर संदेश लिखा मिला, लिखने वाले ने खुद को कलयुग का कल्कि अवतार बताया है। आरोपी ने कहा है कि राम सिंह की मौत के बाद अब 5 और लोगों की हत्याएं होंगी।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -