छत्तीसगढ़ के रास्ते UP और UK में गांजा खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने घेराबंदी कर लाखों का गांजा किया जब्त

Must Read

जगदलपुर. गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. जिले में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लाखों का गांजा बरामद किया गया है. ओडिशा से गांजा लाकर यूपी और उत्तराखंड भेजा जा रहा था. मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, दो आरोपी आज तीन बैग के साथ लालबाग़ आमागुड़ा चौक पर यात्री बस का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने मौके पर आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया. आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी करने पर गांजा मिला. दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा ओडिशा से लेकर आए, जिसे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड भेजने की तैयारी थी.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों से 78 किलो गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत करीब 7.8 लाख रुपये आंकी गई है. तस्करी मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -