घर नहीं लौटा क्रिकेट खेलने गया बच्चा, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Must Read

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुदरत ने कहर बरपाया है. क्रिकेट खेलने गए बच्चा वापस घर नहीं लौट सका. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है. घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है.

जानकारी के मुताबिक, 13 साल का अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बन्नाक चौक के पास पहुंचा था. इस दौरान तेज बारिश और बादल गरजने शुरू हो गई. सभी बच्चे दौड़ते हुए पेड़ के नीचे छिप गए. लेकिन आसमान से मौत बनकर बिजली बच्चों पर गिरी. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौत हो गई. इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -